फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Repair work of approach road of Saidpur pucca bridge started

सैदपुर पक्का पुल के एप्रोच मार्ग की मरम्मत का काम शुरू

Wed, 21 Oct 2020 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Repair work of approach road of Saidpur pucca bridge started
औडि़हार। गाजीपुर एवं चंदौली जनपद को जोड़ने वाली सैदपुर गंगा घाट पक्का पुल के बदतर हो गए एप्रोच मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बता दें कि इस मार्ग की दयनीय दशा की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान में लिया तथा इसकी मरम्मत का निर्णय लिया। इस पुल के एप्रोच मार्ग पर बुधवार से मरम्मत कार्य शुरु हो गया। हालांकि इस मरम्मत कार्य हेतु नगर के समाजसेवी अनुराग जायसवाल ने पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी शिकायत की थी। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने समाचार प्रकाशित होने के बाद इसे संज्ञान लिया था और वरीयता के आधार पर इस एप्रोच मार्ग सड़क बनाने के लिए पहल की थी। सड़क को नवीन रूप दिए जाने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का ठिकाना नहीं है। नागरिकों ने कार्य शुरू हो जाने पर अमर उजाला के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed