फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Relief from the rain, lightning menace

बारिश से राहत, बिजली का कहर

Tue, 21 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Relief from the rain, lightning menace
बारिश से राहत, बिजली का कहर
मौसम की तल्खी से बेहाल लोगों को मंगलवार दोपहर के बाद राहत मिली। शहर समेत जिले के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश से राहत तो मिली लेकिन कई जगह बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


एक महीने से मौसम का तेवर काफी तल्ख था। सभी को बारिश का इंतजार था। तेज हवा तथा बारिश के कारण कई जगह छप्पर, बिजली तार, पोल आदि गिरने से जगह-जगह नुकसान हुआ। बारिश से नगर के निचले हिस्से के साथ ही ग्रामीण इलाके में भी जलजमाव हो गया। मंगलवार सुबह से ही धूप-छांव के सिलसिला शुरू हो गया। इसी बीच दिन में करीब डेढ़ बजे धूल भरी आंधी शुरू हो गई। कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। बारिश शुरू होते ही मार्गों पर आवागमन करे रहे लोग इससे बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करने लगे, वहीं कई युवक, युवतियां और बच्चों ने बारिश में भीगकर उसका आनंद लिया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


उधर बारिश के दौरान बिजली गिरने से जमानिया और दिलदारनगर क्षेत्र में छह लोगों की मौत हो गई। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव में खेत में बच्चों पर बिजली गिरी, इसमें लालमति (12) पुत्री मुंसू बिंद और विकराल (07) पुत्र झंगुरी प्रजापति झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इसी कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में दरवाजे पर खड़ी सुनीता की बिजली गिरने से मौत हो गई और उसकी बेटी रेखा (16) गंभीर रूप से झुलस गई। उसका मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। उधर सैदपुर तहसील के टिसौरी गांव में दो तथा हाला में एक भैंस की बिजली गिरने से मौत हो गई। तहसील क्षेत्र के कुछ इलाकों में तेज हवा ने भी काफी क्षति पहुंचाई। जगह-जगह टीन शेड तथा छप्पर उड़ गए। कई पेड़ और बिजली के तार भी भी धराशायी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed