फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Recovery of 5 lakh 50 thousand in Mega Camp

मेगा कैंप में पांच लाख 50 हजार की वसूली हुई

Fri, 05 Mar 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Recovery of 5 lakh 50 thousand in Mega Camp
मरदह। घरेलू एवं पंम्पिंग सेट के एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत सब डिवीजन मरदह के दुल्लहपुर पावर हाउस पर मेगा कैंप लगाया गया। इसमें कुल 45 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर बकाया बिल का भुगतान किया जिसमें कुल पांच लाख 50 हजार की वसूली हुई।
विज्ञापन

सहायक अभियंता अभिषेक राय ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम के सभी उपखंडों को मिलाकर आज कुल 146 लोगों का ओटीएस के अंतर्गत पंजीयन कराकर 17 लाख जमा कराया गया। सरकार द्वारा शत-प्रतिशत सरचार्ज माफी की योजना 15 मार्च तक है। सभी घरेलू एवं पंम्पिंग सेट के उपभोक्ता अपने-अपने बकाया बिल का तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाकर बिल हर हाल में जमा करके एकमुश्त समाधान योजना का पूर्ण रूप से लाभ उठाएं एवं विद्युत विच्छेदन से बचें। मेगा कैंप में अवर अभियंता नीरज सोनी, जेएमटी जेपी सिंह, अजय विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, ऑपरेटर आसिफ सिद्दीकी, सुपरवाइजर शशिकांत भारती एवं सभी संविदा कर्मी, मीटर रीडर मौजूद थे। सहायक अभियंता नंदगंज अमित कुमार ने बताया कि पांच मार्च को सुबह 10 बजे से 33/11 उपकेंद्र सिरगिथा पर ओटीएस के अंतर्गत मेगा कैंप लगेगा। सहायक अभियंता दिलदारनगर सत्यनारायण चौरसिया ने बताया शुक्रवार को ग्राम सभा करहिया में मेगा कैंप लगेगा जिसमें ओटीएस के अंतर्गत बिल जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed