{"_id":"2adb630117e85c08c8a7310b2a99b5c1","slug":"recovered-stolen-statues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की मूर्तियां बरामद, एक बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की मूर्तियां बरामद, एक बंदी
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के भालाखुर्द गांव में स्थित प्राचीन शिवमंदिर से 19 दिसंबर की
विज्ञापन
रात चोरी हुई राम जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां गुरुवार की शाम बरामद कर
ली गईं।
दो आरोपी मूर्तियों को बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने मिलहिली तिराहे के पास से एक चोर को धर दबोचा जबकि उसका साथी भाग निकला। चोरों ने पुलिस को बताया कि वे अष्टधातु की मूर्ति होने की जानकारी होने पर मूर्तियां चुराए थे।
भालाखुर्द गांव स्थित प्राचीन शिवमंदिर के दरवाजे का 19 दिसंबर कीरात ताला तोड़कर चोर उसमें स्थापित श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां चुरा ले गए थे। सुबह इसकी जानकारी होने पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई थी। इस मामले में आजमगढ़ के संजय बरनवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिल रहा था। गुरुवार की शाम बहरियाबाद थानाध्यक्ष विकास पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि गाजीपुर-आजमगढ़-तरवा सीमा पर मिलहिली तिराहे पर दो लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं।इसकी सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंच गई।
पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे।पुलिस ने दौड़ा कर एक चोर को पकड़ लिया जबकि उसका साथी भाग गया। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए चोर ने अपना नाम पलिवार मठिया निवासी रामप्रवेश गिरि बताया।
पुलिस ने उसके पास से झोले में रखी चोरी की श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां बरामद की। मौके से भागा दूसरा साथी संतोष राम निवासी भरतपुर बहरियाबाद है। पुलिस ने मूर्ति को बरामद कर मंदिर के पुजारी पप्पू पांडेय से मूर्तियों की शिनाख्त कराई।