{"_id":"659c37dbcee732a6890d4e8c","slug":"ram-temple-consecration-ceremony-six-buses-will-run-from-the-district-to-ayodhya-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-9010-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह : जनपद से अयोध्या के लिए चलेंगी छह बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह : जनपद से अयोध्या के लिए चलेंगी छह बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए रोडवेज डिपो की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। 22 जनवरी को रोडवेज डिपो से छह बसों का संचालन अयोध्या के लिए किया जाएगा। अयोध्या जाने वाली बसों को फूल-मालाओं से सजाया जाएगा। साथ ही रोडवेज डिपो की भी विशेष साज-सज्जा की जाएगी। शाम के बाद रोडवेज डिपो झालरों की रोशनी से दमकेगा।
22 को सुबह से ही बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए 24 घंटे बस सेवा संचालन किया जाएगा। वहीं, अयोध्या जाने वाली विशेष छह बसों के अंदर भगवान राम का चित्र होगा। बसों को अंदर और बाहर पूरी तरह से सजाया जाएगा। बसों के अंदर रामधुन और भक्ति गीतों को बजाने के लिए बकायदे साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। बसों की तरह 22 जनवरी को रोडवेज डिपो को भी विशेष तौर पर सजाया जाएगा।
22 जनवरी को अयोध्या के लिए चलने वाली बसों की विशेष साज-सज्जा की जाएगी। -बीके पांडेय, एआरएम रोडवेज डिपो