फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rally held for restoration of old pension

Ghazipur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली रैली

Tue, 22 Oct 2024 04:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Rally held for restoration of old pension
गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के जरिए मुख्य रूप से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बाइक रैली विकास भवन से निकली। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सरजू पांडेय पहुंची। रैली में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। एनपीएस व यूपीएस के विरोध में नारेबाजी की गई। संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने कहा कि नवीन पेंशन योजना पूर्ण रूप से देश व प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारियों के साथ छलावा है। इसमें धन की निकासी की प्रक्रिया भी जटिल है। सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम ने कहा कि जब सांसद, विधायक एवं अन्य राजनेताओं को पुरानी पेंशन मिल सकती है तो 60 वर्ष तक सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन मिलना चाहिए। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नौकरियों में 1 जनवरी 2004 से शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा यानी पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर शेयर बाजार पर आधारित नवीन पेंशन व यूनिफाइड पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई है, जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। इस मौके पर जयप्रकाश,अजय कुशवाहा, विनोद चौधरी, जयप्रकाश बिंद, कामेश्वर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मांगों को लेकर अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन: मुहम्मदाबाद। भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय शाखा मुहम्मदाबाद के गेट के बाहर सोमवार को ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एसोसिएशन ब्रांच काउंसिल यूसुफपुर मुहम्मदाबाद के पदाधिकारी और सदस्य अभिकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। दोपहर डेढ़ बजे से 2. 15 बजे तक विरोध प्रदर्शन चला। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आईआरडीए और निगम के उच्च प्रबंधन ने एक अक्तूबर से बीमा नियमों में बदलाव कर दिया है। इसके तहत न्यूनतम बीमा धन एक लाख से बढ़कर दो लाख कर दिया गया है। कमजोर तबके के लोग अब बीमा सुरक्षा नहीं पा सकेंगे। साथ ही प्रीमियम में वृद्धि और ग्राहक के बोनस में कटौती, बीमा लेने की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष कर दी गई है। अभिकर्ता का प्रथम वर्ष का कमीशन कम कर दिया गया है। इसके तहत पांच वर्ष के भीतर पॉलिसी सरेंडर होने पर अभिकर्ता को दिए गए कमिशन की रिकवरी की जाएगी। इन सब बातों को लेकर अभिकर्ता वर्ग आक्रोशित है। अध्यक्ष रामजी राय ने कहा कि वर्ष 1956 से स्थापित भारतीय जीवन बीमा निगम के रीढ की हड्डी कहे जाने वाले अभिकर्ताओं को उनके कमीशन में कटौती मंजूर नहीं है। कार्यक्रम में संगठन के संयुक्त मंत्री प्रमोद कुमार राय , सतीश सिंह कुशवाहा, चौधरी कृष्ण कुमार, बालमुकुंद तिवारी, मनोज तिवारी, ईश्वर देव राय, रामा सिंह यादव, ललन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना : सेवराई। स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठ गए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शासन के द्वारा धान खरीदारी को लेकर प्रति बीघा 20 क्विंटल का मानक तय किया जाए। यहां धान की अधिक पैदावार होती है। औसत प्रति बीघा करीब 20 से 25 क्विंटल की धान पैदावार होती है, ऐसे में शासन के द्वारा महज दस क्विंटल प्रति बीघा की खरीदारी की जा रही है, जिससे किसानों के सामने दोहरी समस्या खड़ी हो जाएगी। किसानों ने कहा कि अधिकारी सेवराई तहसील क्षेत्र और जमानिया से क्रॉप कटिंग कराकर उसकी औसत निकाल सकते हैं। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन धान क्रय को लेकर सेवराई और जमानिया तहसील में क्रॉप कटिंग कराये। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन किसानों की उपेक्षा कर रहा है। अवधेश सिंह ने कहा कि किसान पूरी तरह से निराश हो चुके हैं। उनके सामने अब धरना प्रदर्शन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। बीते वर्ष जहां सेवराई तहसील में 35 धान क्रय केंद्र खोले गए थे तो इस बार महज 15 ही धानक्रय केंद्र खोले जाने की सूचना है। इस मौके पर बिहारी सिंह, जैनुल खान, एजाज खान, सुभाष यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed