{"_id":"b74df75ed382a501cf818daa921bb6a9","slug":"rally-called-off-school-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल बच्चों को बुलाया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल बच्चों को बुलाया स्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने एवं उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के टाउनहाल से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। प्रभारी जिलाधिकारी एडीएम मुरलीधर मिश्र ने रैली का शुभारंभ किया। रैली विभिन्न रास्तों से होते हुए राइफल क्लब पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
रैली में शामिल विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने अभिभावकों को जागरूक किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव, एबीएसए निर्भयनारायण सिंह, मरदह के धनपत यादव, बिरनो के सुदामा राम, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता मुन्ना प्रसाद, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सीताराम, डीसी समेकित शिक्षा अनुपम गुप्त, डीसी प्रशिक्षण एके द्विवेदी, डीसी प्रशिक्षण बीबी पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
न्याय पंचायत संसाधान केंद्र ऊंचाडीह क्षेत्र बाराचवर पर रैली और प्रभातफेरी समन्वयक अवधेशनारायण तिवारी की देख-रेख में निकाली गई। इस दौरान लोगों को अपने बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर रमाशंकर वर्मा, अक्षयलाल, जमुना राय, प्रेमचंद्र, कमलावती यादव, सरोज गुप्त, नेहा राय, सुनीता गुप्त आदि शामिल रही। परिषदीय विद्यालयों का नया शैक्षिक सत्र पहली अप्रैल से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन