फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajit Prasad Yadav, a two-time MLA from Saidpur in Ghazipur, died

गाजीपुर के सैदपुर से दो बार विधायक रहे राजित प्रसाद यादव का निधन, एक साल से थे बीमार 

Sun, 08 Nov 2020 11:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 08 Nov 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rajit Prasad Yadav, a two-time MLA from Saidpur in Ghazipur, died
राजित प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राजित प्रसाद यादव का रविवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कैथी के पास चंद्रावती में सोमवार को किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए उनका शव वाराणसी के सारनाथ स्थित उनके आवास पर रखा गया है। 

विज्ञापन


78 वर्षीय राजित यादव चंदौली जिले के सदर ब्लॉक स्थित मसौनी गांव के मूल निवासी थे। वह सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1985 एवं 1989 में दो बार विधायक रहे। समाजवादी आंदोलन से जुड़े नेता के रूप में राजित यादव की वाराणसी और सैदपुर क्षेत्र में लोकप्रियता थी। ईमानदार छवि वाले राजित प्रसाद की पैठ हर वर्ग के लोगों में थी।
विज्ञापन


वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र छोड़ गए हैं। वर्ष 2007 तक सैदपुर विधानसभा क्षेत्र वाराणसी जिले की सीट मानी जाती थी। वाराणसी जिले के 75 प्रतिशत मतदाता सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल रहे, जबकि गाजीपुर भाग के सैदपुर क्षेत्र के 25 फीसदी ही मतदाता सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस कारण छात्र राजनीति से लगायत सक्रिय राजनीति तक राजित यादव की साख दोनों जिलों में बनी थी। वर्ष 2019 में युवा शक्ति संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह सैदपुर आए थे। उस वक्त उनके समर्थकों ने मालाओं से उनका स्वागत किया था।

उनके निधन पर सपा के पूर्व एमएलसी विजय यादव, युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील यादव, हुकुम सिंह यादव, संजय सिंह दुखी हैँ। रामजी सिंह ने कहा कि राजित यादव के निधन से समाजवादी आंदोलन से जुड़े एक ईमानदार नेता का अंत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed