{"_id":"6012e7428ebc3e32b652aeee","slug":"rajdhani-express-stood-near-the-station-due-to-lack-of-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत प्रवाह न होने पर स्टेशन के पास खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस, एक घंटे बाद हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत प्रवाह न होने पर स्टेशन के पास खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस, एक घंटे बाद हुई रवाना
Thu, 28 Jan 2021 10:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत चौसा बक्सर के बीच डाउन लाइन में गुरूवार की सुबह साढ़े नौ बजे रेल विद्युत प्रवाह न होने के कारण 02310 दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस चौसा स्टेशन से पहले खड़ी रही। इस बात की जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर बक्सर से मौके पर पहुंचे तकनीकी कर्मचारियों ने तार में आई खराबी को दुरुस्त किया। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
आज सुबह करीब 9.30 बजे चौसा-बक्सर के बीच डाउन लाइन में रेल विद्युत तार में विद्युत प्रवाहित न होने के कारण दिल्ली से पटना जाने वाली 02310 राजधानी एक्सप्रेस चौसा स्टेशन से पहले खड़ी रही। इधर कंट्रोल की सूचना पर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर पार्सल ट्रेन खड़ी रही। कंट्रोल की सूचना पाकर बक्सर से रेल विद्दुत विभाग के कर्मचारी टावर वैगन से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद तकनीकी कर्मचारियों ने तार की मरम्मत कर उसे दुरुस्त कर दिया। मरम्मत के बाद सुबह 10.30 बजे मौके पर खड़ी दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस करीब एक घंटे बाद बक्सर की ओर बढ़ाया गया। इसके बाद दिलदारनगर स्टेशन पर खड़ी पार्सल ट्रेन 10.47 पर खुली। इसके बाद कहीं जाकर रेल अधिकारियों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन