गाजीपुर। कचहरी स्थित समता भवन पर बृहस्पतिवार को समाजवादी नेता व लोकबंधु के नाम से प्रख्यात राजनारायन की 34 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। सपाजनों ने उन्हें पुष्पांजलि देकर देश के लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि लोकबंधु राजनारायन आजीवन गैर बराबरी ऊंच-नीच, छुआछूत एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। आज संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है, लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या हो रही है। ऐसे समय में एक बार फिर लोकबंधु राजनारायन के चरित्र को जिंदा करने की जरूरत है। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.नन्हकू यादव, रामसिंह यादव, जुम्मन खां, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, अशोक बिंद, दिनेश यादव, सिकंदर कनौजिया, ेगयासुद्दीन आजाद, आजाद राय ,परशुराम बिंद, राजेंद्र यादव, प्रभुनाथ राम, नरेंद्र कुशवाहा, गिरीश गोड़, रामाशीष यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव, राम नगीना यादव, रामयश यादव, द्वारिका यादव, कृष्णा यादव, हरिनारायण यादव, रविंद्र यादव, हरिवंश यादव, सती राम यादव उपस्थित थे। संचालन कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।