{"_id":"594960574f1c1bc2208b4695","slug":"rains-did-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने किया तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने किया तरबतर
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जमानिया कस्बा में बारिश के बीच लगा जल जमाव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी के साथ मानसून की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ नुकसान भी पहुंचाया। इस दौरान पेड़ों की टहनियां टूटकर जहां-तहां बिखर गई। टीनशेड उड़ गए और जगह-जगह विद्युत तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। बावजूद बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे।
दरअसल जनपद में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया था। सभी जल्दी मानसून आने के इंतजार में बैठे थे और जैसे ही मंगलवार को सायंकाल पहली बारिश हुई लोगों ने राहत की सांस ली।
मानसून की पहली बारिश का हर कोई इंतजार करता है, लेकिन जनपदवासियों को मानसून की पहली बारिश राहत के साथ दर्द देकर चली गई। दोपहर बाद से आसमान में बादल छाने लगे। सायंकाल भगवान सूर्य बादलों में छिप गए और दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बादे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। थोड़ी ही देर में चक्रवाती तूफान ने सबको हीलाकर रख दिया।
विज्ञापन
शहर के बीच लगे पेड़ों की टहनियां टूटकर बिखर गई। शहर के बाहर कई मार्ग तेज आंधी के दौरान अवरुद्ध हो गए। आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर गया । कई निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हुई। समाचार लिखे जाने तक बूंदाबांदी जारी थी। पहली बरसात ने आम आदमी को राहत देने के साथ ही नपा की साफ-सफाई की पोल भी खोल दी। कई मुहल्लों में नाला साफ न होने से पानी सड़क पर फैल गया।
उधर धान की नर्सरी डालने तथा खेत की जुताई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसान खुश नजर आए। जोरदार बारिश को देख किसानों के चहरे चमक उठे हैं। उन्हें भी पहली बारिश के बाद अब मानसून आने की उम्मीद है। पिछली बार मौसम की बेरुखी के चलते उनकी फसलें बर्बाद हो गई थी, लेकिन इस बार झमाझम बरसात ने अच्छी बारिश के संकेत देकर सभी को राहत दी है।
देखा जाए तो जनपद को छोड़कर अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश ने मंगलवार को उमस बढ़ा दी थी। गर्मी से बेहाल थे। दोपहर बाद आसमान में बादलों का पहरा और सायंकाल झमाझम बारिश से मौसम कुछ घंटे के लिए कूल-कूल हो गया और बहुत दिन बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।