फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rains did it

बारिश ने किया तरबतर

Tue, 20 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rains did it
जमानिया कस्बा में बारिश के बीच लगा जल जमाव।
तेज आंधी के साथ मानसून की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ नुकसान भी पहुंचाया। इस दौरान पेड़ों की टहनियां टूटकर जहां-तहां बिखर गई। टीनशेड उड़ गए और जगह-जगह विद्युत तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। बावजूद बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


दरअसल जनपद में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया था। सभी जल्दी मानसून आने के इंतजार में बैठे थे और जैसे ही मंगलवार को सायंकाल पहली बारिश हुई लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


मानसून की पहली बारिश का हर कोई इंतजार करता है, लेकिन जनपदवासियों को मानसून की पहली बारिश राहत के साथ दर्द देकर चली गई। दोपहर बाद से आसमान में बादल छाने लगे। सायंकाल भगवान सूर्य बादलों में छिप गए और दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बादे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। थोड़ी ही देर में चक्रवाती तूफान ने सबको हीलाकर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बीच लगे पेड़ों की टहनियां टूटकर बिखर गई। शहर के बाहर कई मार्ग तेज आंधी के दौरान अवरुद्ध हो गए। आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर गया । कई निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हुई। समाचार लिखे जाने तक बूंदाबांदी जारी थी। पहली बरसात ने आम आदमी को राहत देने के साथ ही नपा की साफ-सफाई की पोल भी खोल दी। कई मुहल्लों में नाला साफ न होने से पानी सड़क पर फैल गया। 

उधर धान की नर्सरी डालने तथा खेत की जुताई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसान खुश नजर आए। जोरदार बारिश को देख किसानों के चहरे चमक उठे हैं। उन्हें भी पहली बारिश के बाद अब मानसून आने की उम्मीद है। पिछली बार मौसम की बेरुखी के चलते उनकी फसलें बर्बाद हो गई थी, लेकिन इस बार झमाझम बरसात ने अच्छी बारिश के संकेत देकर सभी को राहत दी है।


देखा जाए तो जनपद को छोड़कर अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश ने मंगलवार को उमस बढ़ा दी थी। गर्मी से बेहाल थे। दोपहर बाद आसमान में बादलों का पहरा और सायंकाल           झमाझम बारिश से मौसम कुछ घंटे के लिए कूल-कूल हो गया और बहुत दिन बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed