फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rail tracks cracked, 40 minutes of operation affected

चटकी रेल पटरी, 40 मिनट संचालन प्रभावित

Thu, 20 Jan 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rail tracks cracked, 40 minutes of operation affected
दिलदारनगर। स्थानीय स्टेशन के पश्चिम के अपलाइन में बुधवार की शाम देहवल गांव के पास किलोमीटर 694/21-23 के बीच 15648 गोहाटी दादर एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद रेल पटरी चटक गई। इस दौरान 40 मिनट तक रूट पर संचालन प्रभावित रहा। ऐसे में अप लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजारा गया। ग्रामीण संग्राम यादव रेल पटरी के पास से गुजर रहा था कि उसकी नजर चटकी पटरी पर पड़ गई। उसने इसकी सूचना फौरन उपस्टेशन अधीक्षक दीपक गुप्ता को दी। जिस पर उन्होंने तत्काल दानापुर रेल कंट्रोल को मामले से अवगत कराया। कंट्रोल की सूचना पर अप पटना-पीडीडीयू 03203 पैसेंजर ट्रेन को भदौरा स्टेशन पर रोक दिया गया। सूचना पर रेल पथ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चटकी रेल पटरी के पास क्लेंप बांधा। इस कारण पटना डीडीयू पैसेंजर 40 मिनट भदौरा स्टेशन पर रुकने के बाद शाम 6:10 पर परिचालन बहाल होने पर दिलदारनगर स्टेशन पहुंची। ऐसे में अप में गुजरने वाली सभी ट्रेनों को 30 किमी की रफ्तार से काशन के जरिए चलाया गया। यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रेल पटरी चटकने के कारण 40 मिनट मेमो पैसेंजर ट्रेन भदौरा में रोकी गई थी। ट्रैक की मरम्मत के बाद यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed