फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rail track split near Bara, accident averted

Ghazipur News: बारा के पास रेल पटरी चटकी, हादसा बचा

Thu, 01 Dec 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rail track split near Bara, accident averted
बारा/सेवराई। दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बारा कला हाल्ट के पास बृहस्पतिवार की सुबह अप लाइन की रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद पटरी करीब तीन इंच तक चटक गई। संयोग रहा कि टूटी पटरी से कोई ट्रेन गुजरने से पहले ही पेट्रोलिंग मैन की उस पर नजर पड़ गई। सतर्कता के लिहाज से ट्रेनों को कासन पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

हावड़ा - दिल्ली मेन लाइन होने के कारण इस रूट पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन होता है। बृहस्पतिवार की सुबह अप लाइन पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद करीब 5:30 विद्युत पोल संख्या 677/10 के पास रेलवे ट्रैक चटका मिला। इसकी जानकारी रेल के उच्चधिकारीयों को दी गई। सूचना पाकर आनन-फानन में पहुंचे पीडबल्यूएवाई बक्सर डिविजन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बीएस सिंह के साथ रेल कर्मियों ने 7.30 बजे तक पटरी को दुरुस्त किया। इसके बाद कासन 30 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनों को चलाने का इंजीनियरिंग से पैनल रूम को दिया गया। स्टेशन मास्टर गहमर मनोज कुमार ने बताया कि पटरी टूटने से ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed