फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   purwanchal expresway

कासिमाबाद में चढ़ने को बनाया जाएगा रास्ता

Sat, 12 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
purwanchal expresway
कासिमाबाद। जिले की सीमा से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने को औद्योगिक मंत्री सतीश महाना कासिमाबाद में यूपीडा कार्यालय पहुंचे। यहां सतीश महाना ने अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे पर कासिमाबाद से चढ़ने के लिए रास्ता बनाने को जिलाधिकारी को प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया है। इससे जिले के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने एक्सप्रेसवे के निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के विकास में लाइफ लाइन साबित होगा। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इससे बलिया एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भी जुड़ रहा है। इसके बन जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे कई कल-कारखाने लगाने का प्रस्ताव भी है। इसके लिए विभिन्न उद्योगपतियों के साथ लगातार बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कासिमाबाद से लखनऊ जाने में लगभग आठ घंटे लगते थे। अब केवल तीन से चार घंटे में पहुंचना संभव होगा। जब औद्योगिक विकास मंत्री से कहा गया कि कासिमाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए फिलहाल कोई स्थान नहीं है। तो उन्होंने कहा कि मऊ जिले में भी इस तरह का एक प्रस्ताव आया है। उन्होंने जिलाधिकारी गाजीपुर को इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा जिससे क्षेत्रवासियों के लिए एक्सप्रेसवे पर चढ़ना आसान हो सके। एक्सप्रेसवे की प्रगति देखकर मंत्री खासे उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

इस दौरान अपर मुख्य सचिव गृह एवं यूपीडा के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह सहित यूपीडा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। उधर, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार की दोपहर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा की और एक्सप्रेस-वे के किनारे बने निर्धारित स्थानों पर पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपे। सभी प्रमुख अधिकारियों ने अपने-अपने नाम से अलग-अलग पौधे लगाए। पौधरोपण के बाद कैबिनेट मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव गृह ने यूपीडा एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में कार्यों की समीक्षा की। मंत्री 1:20 पर हैलीकाप्टर से वहां पहुंचे तो डीएम एमपी सिंह, एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह, यूपीडा के अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। 2:20 बजे कैबिनेट मंत्री हेलीकॉप्टर ने लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed