{"_id":"189bce064a82beec4235d6b68ac4cbff","slug":"puddle-water-from-filling-entered-slum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़ही भरने से मलिन बस्ती में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़ही भरने से मलिन बस्ती में घुसा पानी
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के दैवेथा गांव में स्थित मलिन बस्ती की गड़ही पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। गड़ही का काफी हिस्सा पाट दिए जाने से जलनिकासी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। गुरुवार को घंटों हुई बारिश से गड़ही पूरी तरह भर गई।
गड़ही का पानी बस्ती में फैलने के साथ ही कई लोगों के घरों में घुस गया। इससे बस्ती में रहने वालों को काफी दिक्कतें हुईं।
दैवेथा गांव में मलिन बस्ती के पास गड़ही है। इस गड़ही में गांव सहित बस्ती के लोगों के घरों का पानी गिरता है।
लेकिन कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया है। गड़ही के काफी हिस्से को पाट दिए जाने से इसका आकार कम हो गया है। रात में घंटों हुई तेज बारिश की वजह से गड़ही पूरी तरह से भर गई और बारिश का पानी मलिन बस्ती सहित गांव
में फैल गया। बस्ती के कई लोगों के घरों में पानी घुसने के साथ ही सरकारी हैंडपंप भी पानी से घिर गया। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से मलिन बस्ती निवासी दरोगा राम की कच्ची दीवार मड़ई सहित गिर गई। जबकि रमेश राम,
विज्ञापन
बिदहिन राम आदि के मकान में पानी घुस गया। हैंडपंप के पानी से घिरने से लोगों को उससे पानी लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस्ती और गांव के लोगों को गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ा। समस्या से परेशान बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।