फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protested by planting paddy on the street of the township

बस्ती की सड़क पर धान की रोपनी कर जताया विरोध

Sun, 07 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Protested by planting paddy on the street of the township
मरदह के रूहीपुर दलित बस्ती जाने वाली सड़क पर लगे जलजमाव में धान की रोपाई करते ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
मरदह। विकासखंड मरदह अंतर्गत रूहीपुर गांव में दलित बस्ती को जाने वाले संपर्क मार्ग की दशा बेहद दयनीय हो गई है। इधर हुई बरसात के बाद यहां तालाब जैसा नजारा बन गया है। रविवार को गुस्साए ग्रामीणों ने इस पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताया। उनका कहना है कि इस मार्ग की स्थिति बदहाल हो चुकी है। इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों से किया गया लेकिन समस्या के निदान की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इस बस्ती में मोती राम एवं शंभू राम के दरवाजे से गोवर्धन शर्मा के दरवाजे तक की सड़क पर बराबर जल भरा रहता है। राहगीर रास्ते से गुजरते समय कीचड़ में गिर जाते हैं तथा उनको गंभीर चोट भी आ जाती है। ऐसी दुर्लभ दशा को देखते हुए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को एकजुट होकर ग्रामीणों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ग्राम प्रधान एवं सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस सड़क पर जमे कीचड़ एवं पानी में प्रतीकात्मक रुप से धान की रोपाई की। चेतावनी दिया कि अगर 15 दिन के अंदर सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर छोटू यादव, मोती राम, सुरेंद्र शर्मा, हरिनाथ राजभर, अरविंद राजभर, अजय कुमार, रामवृक्ष बिंद, रमेश, शेखर, संजय, शंभू, नंदलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed