{"_id":"0a1796accaf14405841c37ea7a81bc3b","slug":"protest-in-the-house-took-it-out-on-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिवाद सभा में केंद्र पर निकाली भड़ास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिवाद सभा में केंद्र पर निकाली भड़ास
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकपा माले खेत मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को मार्च निकाला। इसके बाद डा. अंबेडकर मंच पर पहुंचकर प्रतिवाद सभा की। इस मौके पर पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मोदी की सरकार बनने के बाद गरीबों पर सामंती हमला तेजी से बढ़ा है। हमलावरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के जरिए किसानों की बेशकीमती जमीन कारपोरेट घरानों और पूंजीपतियों के हाथों नीलाम कर देना चाहती है। अच्छे दिन लाने की बात करने वाली मोदी सरकार के राज में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। कहा कि सरकार मनरेगा जैसे करोड़ों लोगों को रोजगार देने वाले कानून को खत्म कर रही है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा को कड़ाई से लागू कर 77 प्रतिशत गरीबों को सस्ते दर पर राशन देने के बजाय राशन की कटौती कर रही है। किसानों की बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं पर सरकार चुप्पी साधे है। पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि गरीबों पर हमले की घटनाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन
प्रशासन यदि दोषी लोगों को जेल नहीं भेजता है तो प्रतिरोध संघर्ष तेज किया जाएगा। प्रतिवाद सभा में सदानंद, रामप्रवेश कुशवाहा, तेजबहादुर, योगेंद्र भारती, विजयी, लालजी, जगदीश, चंद्रावती, कौशल्या, बुच्चीलाल, कमलाकर, ललिता ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षा रामपरीखा कुशवाहा और संचालन विनोद कुशवाहा ने किया।