{"_id":"6011b1068ebc3e33865e3914","slug":"protest-ghazipur-news-vns571375319","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली
मुहम्मदाबाद में सपा कार्यकर्ताओं को पकड़ कर कोतवाली ले जाती पुलिस।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। किसानों के आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस पर जनपद में विधानसभावार ट्रैक्टर रैली निकाली। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद के नेतृत्व में निकाली गई रैली को पुलिस ने बंशी बाजार में पुलिस ने रोक दिया। वहीं, पुलिस भुतहियाटांड के पास जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां से सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश का किसान दुखी है। खेती और फसलों पर बड़े औद्योगिक घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नजर टिकी हुई है। आरोप लगाया कि पूंजीपति नए कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों के खेतों पर कब्जा करना चाहता है। सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि खेती में प्रयोग होने वाले सभी कृषि यंत्र, खाद, बीज, डीजल, बिजली और रसायन महंगे हैं। किसानों को उत्पादन की लागत भी नहीं मिल पा रही है। डा. वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। इससे पूर्व कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर एक तरफ पार्टी का झंडा तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय झंडा तिरंगा लगाकर किसान एकता जिंदाबाद, भारत माता की जय, किसान विरोधी काला कानून वापस लो के नारे लगाते चल रहे थे। सदर विधानसभा में रैली पार्टी कार्यालय लोहिया भवन से जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं सदर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली। पुलिस ने बंशी बाजार के पास इसे रोक लिया। पुलिस द्वारा रैली को रोके जाने पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर कहासुनी हुई। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर रोककर कार्यकर्ताओं को पैदल सदर तहसील मुख्यालय पर जाने की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय समता भवन तक पहुंचे। जंगीपुर विधानसभा की ट्रैक्टर रैली विधायक डा. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में शुरू हुई। ट्रैक्टर रैली चौकियां से भुतहियाटांड़ पहुंची तो पुलिस टीम ने रोक दिया, आक्रोशित कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें कोतवाली ले आई। जमानियां विधानसभा में निकली ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने किया। करीब 300 ट्रैक्टरों के साथ सेवराई से निकलकर भदौरा होते हुए सेवराई तहसील मुख्यालय पहुंचे। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा भी दर्जनों ट्रैक्टर के साथ घर से निकले। कासिमाबाद : किसान आंदोलन के समर्थन में जहुराबाद विधान सभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर महेंद्र चौहान, केशव यादव, रामप्रकाश यादव, अवधेश यादव, हरिहर कुशवाहा, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। खानपुर : सपा नेता कमलेश राय के नेतृत्व में सिधौना बाजार से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। सेवराई : किसानों के आंदोलन के समर्थन में प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने अपने पैतृक आवास सेवराई से दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों और चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ जुलूस निकाला और सिंचाई विभाग के डाक बंगला पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा जुलूस रोकने पर कार्यकर्ताओं से हल्की नोकझोंक भी हुई। पूर्व मंत्री ने खुद ट्रैक्टर चलाते हुए काफिले की अगवानी की। रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही पुलिस ने रैली को रोकने का प्रयास किया। हालांकि हल्की नोकझोंक के साथ कार्यकर्ता आगे बढ़ गए। मौधा : करमपुर से किसान आंदोलन का नेतृत्व करते हुए सैदपुर मुख्यालय की ओर खुद ही ट्रैक्टर चला कर जाते हुए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के साथ सपा कार्यकर्ताओं के हुजूम को सैदपुर नई सड़क घाट त्रिमुहानीपर पुलिस ने रोक दिया। यहां कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विक्रम सिंह को पत्रक सौंपा। इस मौके पर सैदपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश, मनीष यादव, विरेंद्र यादव, रामबचन यादव, खेदन यादव, हुकुम यादव, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।