फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

धान की तौल में कटौती पर भड़के किसान, दिया धरना

Sun, 03 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
protest
भांवरकोल के सियाड़ी गांव में धान की कटौती के विरोध में धरना देते किसान। - फोटो : GHAZIPUR
दुबिहा। भांवरकोल ब्लॉक के सियाडी़ गांव में जद्दोजहद के बाद धान क्रय केंद्र खुल तो गया लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा 20 किलो प्रति क्विंटल कटौती करने पर किसान भड़क गए। इस पर केंद्र प्रभारी ने तौल बंद कर दी। गुस्साए किसानों ने मुहम्मदाबाद एसडीएम सहित डिप्टी आरएमओ को सूचना दी और धरने पर बैठ गए। नए वर्ष के पहले दिन कृषक बहुउद्देशीय कल्याण सहकारी समिति की ओर से धान क्रय केंद्र खोला गया। धान खरीद जब शुरु हुई तो केंद्र प्रभारी द्वारा प्रति क्विंटल 20 किलो की कटौती की जाने लगी। इस पर किसान आक्रोशित हो गए, जिससे केंद्र प्रभारी केंद्र का सामान लेकर जाने लगे। इस पर किसानों ने तौल के सारे सामानों को रोकने के साथ इसकी जानकारी मुहम्मदाबाद के एसडीएम एवं डिप्टी आरएमओ को दी। किसी के न पहुंचने पर किसान शनिवार की रात में केंद्र में धरने पर बैठने के साथ ही अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ गए। रविवार को मुहम्मदाबाद के तहसीलदार के साथ क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सीबी पांडेय पहुंचे और किसानों से बात कर धरना समाप्त कराया। साथ ही लिखित आश्वासन दिया कि मानक के अनुरूप ही धान की खरीद होगी। किसी भी दशा में कटौती नहीं की जाएगी धरना के दौरान शिवकुमार राय, धनंजय राय, ग्राम प्रधान सियाड़ी कमलेश राय, शैलेश राय, राकेश रंजन राय, जयशंकर राय, रविंदरनाथ राय, त्रयमबक राय, साफाद अंसारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed