मुहम्मदाबाद। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में यूसुफपुर मंडी समिति में मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र में लाए गए किसान विरोधी बिल एवं मंडी को प्राइवेट हाथों में देने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए किसानों का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि बिल की कमियों को उजागर करने के लिए किसानों में पर्चे बांटे गए। इस कार्यक्रम में किसानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि किसान और मजदूरों को केंद्र सरकार तबाह करने पर लगी हुई है। इस सरकार की गलत नीतियों से किसान, मजदूर, युवा सभी त्रस्त हैं और उसे बदलने के लिए मन बना लिया है। कार्यक्रम में महामंत्री राजेंद्र प्रसाद गाजी, प्रो. अमरनाथ पासवान, लालू चौधरी, राकेश बिंद, अशोक कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, दिग्विजय गुप्ता, अशोक राम, प्रदीप भारती, जवाहर बिंद, प्रभुनाथ यादव, वशिष्ठ कुशवाहा, प्रवीण गहलोत, जगनारायण राम, राजू भारती, बालचंद क्रांति, सोनू कुमार, अंगद राम, रविशंकर, भोला पासी, रामजीत पासी, रामजीत यादव, घनश्याम यादव आदि किसान उपस्थित थे।