फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest against the anti-farmer law in procession

जुलूस निकाल किसान विरोधी कानून का किया विरोध

Wed, 30 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Protest against the anti-farmer law in procession
जमानिया। तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान पर बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस सप्ताह मनाया। जुलूस निकाल कर नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान किसान विरोधी कानून के खिलाफ रोष जताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नसीम अख्तार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रामलीला मंच के पास कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराकर 136वां स्थापना दिवस मनाया। इसके बाद पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण करते हुए नगर पालिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। भ्रमण के दौरान कांग्रेसियों ने किसान विरोधी कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व नगर अध्यक्ष मिनहार खां ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ सरकार बनाने वाली भाजपा ने अन्नदाता किसानों को सड़क पर तड़पकर मरने के लिए मजबूर कर दिया है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की मांग को पूरा करने के बजाए उनको बदनाम कर रही है। नगर अध्यक्ष सैयद फैजान सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारियों ने जमकर भाजपा को कोसा और कहा कि सरकार लोकतंत्र का हनन करने पर उतारू है। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस मौजूद रही। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद गाजी, नाजिर राईनी, श्यामनरायण कुशवाहा राजेंद्र यादव, शशिकांत श्रीवास्तव, खुर्शीद सिद्दीकी, तसव्वर अंसारी, मनोज कुशवाहा, हृदयनारायण पांडेय, अहमद शमशाद, जावेद अहमद खां, यूसुफ कराटा, भुल्लन तिवारी, यूसुफ सलमानी, मनोज कुमार कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed