{"_id":"c9265c22fb9c2d0111fe9f13976fa8fe","slug":"promises-more-of-the-settlement-instructions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक वादों के निस्तारण का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक वादों के निस्तारण का निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज शमशाद अहमद ने 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराने का निर्देश बैंक समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को दिया है। न्यायालय
परिसर में बुधवार को हुई बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रयास
किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। जिला जज ने निर्देश दिया कि पुलिस अधिकारी सभी शमनीय मामलों एवं अन्य सुसंगत
मामलों में समन का तामिला प्राथमिकता के आधार पर कराएं। नोडल अधिकारी अपर जिला जज अजय पाल सिंह ने अधिक से अधिक मामलें निस्तारित करने पर जोर दिया।