{"_id":"629a505b6f2144031319b301","slug":"project-of-crores-gave-hope-to-the-district-ghazipur-news-vns6570535108","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की परियोजना से जिले को जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की परियोजना से जिले को जगी उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभागार में किया गया। प्रसारण सुबह 10.30 बजे शुरू हो गया। वहीं, ग्राउंड ब्रेकिंग सेकेमनी में जनपद के तीन उद्यमी शामिल हुए। जिले उद्यमी राहुल सिंह का कहना है कि जिले में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश बढ़ने से जिले के नये उद्यमियों को लाभ मिलने की आशा है।
इधर, जनपद में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रहीं। अध्यक्षता जिलाधिकारी एमपी सिंह ने किया। जिला पंचायत सभागार में जिला उद्योग व्यापार मंडल, उद्यमी संगठन तथा राइस मिल एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी, सदस्य, जनपद के प्रमुख उद्यमी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यक्रम का संयोजन जिला उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता ने किया।
वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित समारोह में तीन करोड़ से अधिक निवेशक करने वाली विभिन्न निवेश परियोजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक पूंजी निवेश की 1406 परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ। इस पर जिला के उद्यमियों में जनपद में निवेश बढ़ने को लेकर उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में प्रदेश में निवेश संभावनाओं और विगत पांच वर्षों में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के लिए उठाए गए कदमों और इस दिशा में की गई प्रगति के बारे में अवगत कराया। पीएम ने पांच वर्षों में प्रदेश द्वारा ईज आफ डूईग बिजनेस रैकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त करने तथा निवेश अनुकूल माहौल के सृजन एवं अवस्थापना सुविधाओं में विकास को सराहा।
इस सेरेमनी में जनपद से तीन इकाईयों क्रमश कादीपुर एग्रो एंड फूड इण्डस्ट्री एलएलपी, निलाम्बर फूड्स प्रा इवेट लिमिटेड और पूर्वांचल एग्रिको प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रतिभाग किया गया।
दो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में
जनपद में दो प्रोजेक्ट पावर क्राप्स होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड और कामधेनु पोल्ट्री पाइप लाइन में है। गोशंदेपुरे में करीब 10 करोड़ की परियोजना पावर क्राप्स होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का काम अंतिम दौर में है और इलौचा में करीब तीन करोड़ की कामधेनु पोल्ट्री का दो तिहाई काम किया जा चुका है। जिला उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता ने बताया कि ये दोनों प्रोजेक्ट भी आने वाले दिनों में शुरू हो जाएंगे। जिससे जनपद के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।