{"_id":"76890ae8099726b106b8873604a71437","slug":"problems-told-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी को बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी को बताईं समस्याएं
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक शिक्षा प्रेरक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल से मुलाकात की। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी मुहम्मदाबाद की ओर से साक्षर भारत कार्यक्रम के समन्वयक विनय कुमार सिंह को प्रताड़ित करने के संबंध में पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से बताया कि खंड शिक्षाधिकारी नवीनीकरण के लिए अनुभव एवं कार्य दक्षता तथा संतोषजनक व्यवहार का प्रमाणपत्र निर्गत नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने पत्र प्रेषण पंजिका को सचिव ब्लाक लोक शिक्षा समिति के यहां संरक्षित कराने एवं ब्लाक समन्वयक को लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कृपाशंकर राय, सतीश कुमार पांडेय, विनय सिंह, सुनील कुमार सिंह, संतोष कुशवाहा, अभिषेक, परशुराम गुप्त, संतोष यादव, अरुण कुमार, दीपनारायण सिंह, अभिषेक, सुरेंद्र सिंह, गौतम सिंह आदि शामिल थे।