फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Private company will improve the electricity system of the district

पांच साल में जनपद की बिजली व्यवस्था सुधारेगी मोंटे कार्लो कंपनी, दिसंबर से शुरू करेगी काम

Sun, 09 Oct 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Private company will improve the electricity system of the district
भदौरा स्थित सतराम गंज बाजार में बिजली का जर्जर तार।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। अगले पांच साल में जनपद की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन स्तर से कदम बढ़ाए गए हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए एक प्राइवेट कंपनी का कार्यदायी संस्था के तौर पर चयन किया गया है। जो विद्युत सुधार योजना के तहत जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, बिजली घर बनाने और गांव-गांव बिजली चोरी रोकने के लिए एरियल बाउंडेड कंडक्टर लगाने सहित अन्य काम करेगी। बिजली विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन देखनेे को मिलेगा। कार्यदायी संस्था नवंबर तक जनपद में कार्यालय बनाने के साथ कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगी। साथ ही दिसंबर से अपना काम शुरू कर देगी। वहीं, बिजली विभाग की ओर से बीते अक्तूबर में शहर में तार बदलने के लिए करीब 500 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदलने का काम किया जा रहा है। इसके लिए 415 गांव चि्िह्नत हुए थे। ब्लॉकवार टीमों को लगाकर यहां काम जारी है लेकिन अभी आधा गांवों में भी तार बदलने का काम पूरा नहीं हो सका है। वहीं, शहर में जर्जर तारों को बदलने का काम सालों से नहीं हुआ है। स्थिति यह कि सबसे व्यस्त इलाके स्टेशन रोड, महुआबाग, मिश्र बाजार, आम घाट, झुन्लूलाल चौराहा समेत अन्य इलाकों में बिजली के जर्जर तार बांस की फट्टियों के सहारे लटक रहे हैं। स्पार्किंग से तार टूट कर गिरने की आए दिन घटनाएं होती हैं। साथ ही शहर के प्रमुख कालोनियों में घंटों बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन ने बताया कि शासन की ओर से एक प्राइवेट कंपनी का कार्यदायी संस्था के तौर पर चयन हो गया है। कंपनी अगले महीने से आफिस और कर्मचारी भर्ती की प्रक्रिया करेगी। दिसंबर से जनपद में अपना काम शुरू कर देगी। -,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed