फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prisoner died in district hospital during treatment convicted in teacher murder in ghazipur

गाजीपुर: शिक्षक की हत्या में सजायाफ्ता कैदी की जिला अस्पताल में मौत, कई सालों से चल रहा था इलाज

Thu, 19 Aug 2021 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Aug 2021 05:44 PM IST
सार

शिक्षक की हत्या के मामले में कैदी को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वह कई सालों से गंभीर बीमारी से ग्रसित था। इसका बीते 21 दिसंबर 2020 से जेल चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। 

विज्ञापन
Prisoner died in district hospital during treatment convicted in teacher murder in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के जिला अस्पताल में शिक्षक की हत्या में सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौराम मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर जिला कारागार प्रशासन द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत की सूचना परिजनों को देने के साथ ही गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बीते पांच अप्रैल 2019 को न्यायालय ने हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के हिमर्दोपुर मठिया गांव में 29 अप्रैल 2010 की रात में जमीन के बंटवारे की पंचायत के दौरान दीनानाथ गिरी(73) और हरिहर गिरी ने शिक्षक श्यामदेवी गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र शशिकांत गिरी ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी दीनानाथ गिरी का चालान कर जेल भेज दिया था। 30 अप्रैल 2010 से दीनानाथ गिरी जिला कारागार में निरूद्ध थे। इस हत्याकांड में सुनवाई के बाद न्यायालय ने अभियुक्त दीनानाथ गिरी और हरिहर गिरी को दोषी मानते हुए बीते पांच अप्रैल 2019 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से दोनों अभियुक्त जिला कारागार में बंद थे। कैदी दीनानाथ गिरी गंभीर बीमारी से ग्रसित था। इसका 21 दिसंबर 2020 से जेल चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इसी बीच तबीयत अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल एवं बीएचयू भी इलाज के लिए भेजा गया था।

बुधवार की देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर जेल चिकित्सक ने कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि कैदी को कई गंभीर बीमारियां थी।

इलाज के लिए कई बार जिला अस्पताल एवं बीएचयू भेजा गया था। रात में अचानक तबीयत खराब होने पर डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed