फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prime poll had a decade ago, the foundation fights

एक दशक पूर्व प्रधानी चुनाव में पड़ी थी झगड़े की नींव

Thu, 28 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prime poll had a decade ago, the foundation fights
घटनास्‍थल पर पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय कोतवाली के हीरानंदपुर के प्रधान एवं उनके भतीजे की बुधवार को हुई हत्या के बाद गांव के दो गुटों की तल्खी एक बार फिर सामने आ गई। घटना को देखते हुए ़बड़ी वारदात होने की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन


मृत प्रधान नंदलाल यादव और नामजद हमलावरों के घर की दूरी लगभग 100 मीटर है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच डेढ़ दशक पहले बेहतर संबन्ध थे। उनका आपसी कुनबा भी एक था। झगड़े की नींव वर्ष 2005 में गांव के प्रधानी के चुनाव में पड़ी। जब मृत प्रधान के भाई पूर्व प्रधान  विष्णु यादव और एक अन्य प्रत्याशी के बीच बूथ पर कहा सुनी हुई। यह रार इस कदर बढ़ी की चुनाव में निर्वाचित ग्राम प्रधान विष्णु यादव 12 दिसम्बर 2008 की शाम पांच बजे गांव में एक नाली का निर्माण कार्य देख कर मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर फेंक कर हत्या कर दी। इस हत्या में अनिल यादव, लालता, सुधीर, तहसीलदार, मुलायम, रामजन्म नामजद किये गये। इस मामले में मुलायम और अनिल को छोड़ सभी जेल के बाहर हैं। विष्णु की पत्नी हत्या के बाद उपचुनाव में ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई। 18 दिसम्बर 2009 को विष्णु के भाई नंदलाल और उनके चचेरे भाई श्रीकृष्ण वाराणसी जाने के लिए माहपुर ट्रेन पकड़ने गए थे। उन्हें लक्ष्य कर तमंचे से गोली मारी गई, जिसमें किशुन आंशिक घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सुधीर और तहसीलदार के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज हुआ। 23 अक्टूबर 2014 को दीपावली के पटाखों की आवाज में गांव में ही सुधीर के ऊपर गोली चली और सुधीर घायल हो गया। इस मामले में सुधीर के चचेरे भाई सुनील ने नन्दलाल, विष्णु के बेटे प्रवीण, किशुन तथा गांव के ही ऋषि चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बीते पंचायत चुनाव में नन्दलाल ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए और बुधवार को उनके भतीजे विष्णु के मझले पुत्र शक्ति की हत्या ककरही चट्टी पर कर दी गई। दोनों पक्षों के बीच रह-रहकर होते हमले और हत्याओं ने साफ कर दिया है कि रार टूटी नहीं है बल्कि इसका काला रंग और चटख होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed