फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prime Minister will inaugurate the medical college on July 9

प्रधानमंत्री नौ जुलाई को मेडिकल कालेज का करेंगे लोकार्पण

Sun, 04 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate the medical college on July 9
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नौ जुलाई को राजकीय मेडिकल कालेज का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर कार्यदायी संस्था भवनों को अंतिम रूप देने में जुटी है। हालांकि अब तक 80 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण हुआ है। इधर लखनऊ में निर्माण कार्य को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए प्राचार्य प्रगति रिपोर्ट लेकर पांच जुलाई को रवाना हो रहे हैं। जनपद को उच्चस्तरीय एवं बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए नगर के आरटीआई मैदान के करीब 24 एकड़ में 220 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड आजमगढ़ की ईकाई को भवन निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मेडिकल कालेज में बनने वाले भवनों में प्रशासनिक कक्ष, लाइब्रेरी, एकेडमिक, कैफेटेरिया, लेक्चर हाल, आडिटोरियम के अलावा 100 छात्र-छात्रों के लिए हास्टल, नर्सेज हास्टल के अलावा डॉक्टरों के रहने के लिए 56 आवास, टाइप थ्री के 20, टाइप फोर के 20, टाइप फाइप के आठ आवास बनाने के कार्य पूरे हो चुके हैं। जबकि फर्नीचर का कार्य अधूरा है। इसी दौरान लोकार्पण की तिथि निर्धारित होने के बाद शेष बचे कार्यों को पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था जुटी है। राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन सीएमओ कार्यालय परिसर में बन रहे 300 बेड के अस्पताल के चार फ्लोर तक का कार्य जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण हो जाएगा, जिससे ओपीडी का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस सप्ताह मिलेंगे आठ प्रोफेसर
गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कालेज में 11 प्रोफेसरों ने करीब एक माह पूर्व पदभार ग्रहण कर लिया था। इस सप्ताह आठ नए और प्रोफेसर मिल जाएंगे। ऐसे में कालेज संचालन को लेकर विभिन्न विधा के 19 प्रोफेसर हो जाएंगे, जिससे छात्र-छात्राओं के एडमिशन लेने के बाद पढ़ाई शुरू होने पर किसी तरह की अड़चन न आए।
विज्ञापन

15 सितंबर से आने लगेंगे छात्र
गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कालेज में 15 सितंबर से छात्रों के आने का क्रम शुरू हो जाएगा। हालांकि 10-15 अगस्त तक दखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रथम बैच में 100 सीटों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा। इसको लेकर भी मेडिकल प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का निर्माण कार्य है बाकी
गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कालेज तक जाने वाले मार्ग को सुदृढ़ करने के ऊंचा करने का भी कार्य होगा। इसके अलावा परिसर में भी सड़क निर्माण कराया जाना है। परिसर और बाहर की सड़कों को ऊंचा कराने को लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे आवागमन की सुविधा बहाल हो सके। इसको लेकर भी कार्ययोजना का तैयार करने में कालेज प्रशासन जुटा हुआ है।

नौ जुलाई को प्रधानमंत्री मेडिकल कालेज का लोकार्पण करेंगे। 80 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो चुका है। अभी फर्नीचर संबंधित कार्य शेष हैं। इसे भी दो सप्ताह के अंदर पूर्ण करा लिया जाएगा। - डा. राजेश सिंह, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed