फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Primary School Sadat III got first place

प्राथमिक विद्यालय सादात तृतीय को मिला पहला स्थान

Tue, 16 Feb 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Primary School Sadat III got first place
सादात। स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के परिसर में सोमवार को टीएलएम मेला आयोजित किया गया। इस मेला में न्याय पंचायत सादात के कुल 13 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों की तरफ से स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय सादात तृतीय को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय डोरा को द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय सादात प्रथम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

डायट की मेंटर निधि सोनकर और खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मेला का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि टीएलएम के प्रयोग से शिक्षण आसान बनता है और विषयवस्तु को समझाने में सरलता होती है। मेला का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के परिसर में प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह यादव की ओर से कराया गया। मेला में प्रधानाध्यापक सत्यभामा दीक्षित, साहब राम, रमेश राम, करुणाकर राय, राजेश्वर दयाल, जमीला खातून, नंदलाल राम ने अपने-अपने विद्यालयों के अध्यापकों के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed