फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Priest accused of molestation

झाड़फूंक के नाम पर महिला से छेड़खानी का आरोप

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Priest accused of molestation
सेवराई। गहमर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ मंदिर के पुजारी के झाड़फूंक के नाम पर 20 हजार लेने और छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने कहा कि वह चर्म रोग से पीड़ित है। गांव के पास स्थित एक मंदिर में पूजा करने के लिए जाती है। आरोप लगाया कि मंदिर के पुजारी ने झाड़-फूंक के नाम पर उससे 20 हजार रुपये ले लिया था। पूजा-पाठ के लिए महिला जब पहुंची तो पुजारी उसे झाड़ियों में ले जाकर जबरदस्ती करने लगा। घर जाकर पति को घटना की जानकारी दी। दोनों थाने पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि आरोपी पुजारी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed