फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   President Hridaynarayan, Senior Vice President Subhash Chandra and Ajay elected as Secretary General

अध्यक्ष ह्रदयनारायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र और महासचिव पद पर अजय निर्वाचित

Sat, 19 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
President Hridaynarayan, Senior Vice President Subhash Chandra and Ajay elected as Secretary General
गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चयन के लिए शनिवार को मतदान कराया गया। मतों की गणना के बाद अध्यक्ष पद पर ह्रदयनारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र गुप्त तथा महासचिव पद पर अजय सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। मतदान एवं मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए आज मतदान कराया गया। पूर्वांह्न 10 बजे से मतदान शुरु हुआ। जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान में तेजी आती गई। कुल पंजीकृत 953 अधिवक्ता मतदाताओं में से 863 ने निर्धारित समय चार बजे तक मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके बाद शाम पांच बजे से मतों की गणना का कार्य शुरू हुआ। मतों की गणना चुनाव अधिकारी सिंहासन सिंह, अखिलेश राय, श्यामजी सिंह की देखरेख में हुई। मतगणना संपन्न होने के बाद परिणामों की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर ह्रदयनारायण सिंह ने 301 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 104 मत से पराजित किया। धीरेंद्रनाथ सिंह को 197 मत मिले जबकि आनंद शंकर सिंह कुशवाहा को 155 एवं राजकुमार जायसवाल को 53 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित सुभाषचंद्र गुप्त को 527 एवं नटनागर को 330 मत मिले। इसके अलावा महासचिव पद पर अजय सिंह 352 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। अशोक कुमार भारती को 233, मारुति कुमार राय 206 एवं संदीप वर्मा को 66 मत प्राप्त हुआ। प्रत्येक पद पर तीन-तीन मत अवैध घोषित किए गए। मालूम हो कि कनिष्ठ कार्यकारिणी प्रथम के पद पर अखिलेश कुमार सिंह यादव, कनिष्ठ कार्यकारिणी द्वितीय पद पर शशिज्योति पांडेय, कोषाध्यक्ष पद अखिलेश कुमार यादव, सह सचिव प्रशासन विनोद कुमार गुप्ता, सह सचिव पुस्तकालय के पद पर सुभाषचंद्र जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed