{"_id":"6af8b42a4716238d6a001fc2","slug":"preparations-for-the-census-intensify-kits-distributed-to-770-personnel-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-163905-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जनगणना की तैयारियां तेज, 770 कार्मिकों को वितरित की गई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जनगणना की तैयारियां तेज, 770 कार्मिकों को वितरित की गई किट
विज्ञापन
प्रगणक एवं सुपरवाइजरो को जनगणना किट देते जनगणना प्रभारी संदीप। संवाद
जमानिया। एक दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित जनगणना के मद्देनजर शनिवार को स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों को जनगणना किट का वितरण किया गया।
आगामी जनगणना को व्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। कार्यालय से वितरित की गई किट में नजरी नक्शा, संक्षिप्त मकान सूची, कार्मिकों का पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र सहित अन्य जरूरी प्रपत्र शामिल हैं।
इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से जुड़ा विवरण दर्ज करेंगे।
जनगणना प्रभारी संदीप ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जमानियां क्षेत्र में इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के लिए कुल 770 कार्मिकों की तैनाती की गई है। इनमें 660 प्रगणक और 110 सुपरवाइजर शामिल हैं। सभी कार्मिकों को उनके दायित्वों के अनुरूप सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्य जनगणना शुरू होने से पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान नागरिक स्वयं अपने परिवार और मकान का विवरण दर्ज कर सकेंगे, जिससे आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। जनगणना प्रभारी ने सभी कार्मिकों को पूरी गंभीरता और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।