फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prdani in revenge for the killing of an election candidate

चुनावी रंजिश में प्रधानी के दावेदार की हत्या

Thu, 10 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Prdani in revenge for the killing of an election candidate
मीरपुर सोनबरसा गांव के पूर्व प्रधान और ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी मीरी राम (50) की बुधवार की शाम पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने गांव के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे दो बार से गांव के प्रधान रह चुके हैं और
विज्ञापन


अबकी हुए चुनाव में प्रधानी के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। नाराज ग्रामीणों ने शव को सादात चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


मनिहारी ब्लाक के मीरपुर सोनबरसा के पूर्व प्रधान मीरी राम (50) शाम पांच बजे सब्जी लेकर अपने परिचित की बाइक से गांव लौट रहे थे। वे सादात-मौधिया रोड पर मीरपुर गांव से एक किलोमीटर पहले शीतला माता मंदिर के
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब नहर पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से गोली मारकर भाग निकले। गोली मीरी राम की पीठ में लगी और वे बाइक से गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने के बाद वह व्यक्ति भी भाग

गया मीरी राम जिसकी बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। दो बार गांव के प्रधान रहे चुके मीरी राम बेहद लोकप्रिय थे और इस बार भी उनकी प्रबल दावेदारी थी। उनकी हत्या की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर
पहुंच गए।  

सूचना मिलने पर सादात, सैदपुर और शादियाबाद की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव लेकर सादात थाने पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने सादात चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। हमलावरों की

गिरफ्तारी और मीरी राम के परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। पुलिस के अधिकारी जाम समाप्त करने के लिए ग्रामीणों को मनाते रहे। गांव वाले देर रात तक किसी आला अफसर तो मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे

और जाम समाप्त नहीं कराया जा सकता था। अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है लिहाजा केस नहीं किया गया है। पूर्व प्रधान मीरी राम के दो पुत्र अश्वनी, धीरेंद्र और एक शादीशुदा पुत्री रीना है। घटना की जानकारी होने पर पूर्व प्रधान की पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल था।


मनिहारी ब्लाक में प्रथम चरण में मतदान हो चुका है। गांव वालों को मुताबिक मीरी राम प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और उनकी चुनाव में प्रबल दावेदारी मानी जा रही थी। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि
चुनावी रंजिश में उनकी गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed