{"_id":"6f8fcf1efaa8fea492e8a753d596c905","slug":"pradhan-was-stricken-with-illness-shoot-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से त्रस्त प्रधान ने गोली मार की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से त्रस्त प्रधान ने गोली मार की थी खुदकुशी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 13 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालिकपुर सौरी स्थित महंत बलदेव दास इंटर कालेज के कमरे में सात मई की रात सालिकपुर (अंदोखर) के प्रधान प्रेमचंद्र यादव उर्फ पप्पू (30) की हत्या नहीं की गई थी बल्कि गंभीर बीमारी से त्रस्त प्रधान ने खुद अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी की थी।
यह खुलासा प्रधान के चचेरे भाई और चपरासी ने किया। घटना में प्रयुक्त रायफल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
एसपी वैभव कृष्ण ने बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि प्रधान प्रेमचंद्र यादव उर्फ पप्पू की मौत के मामले में उनके पिता लखिराम ने हत्या की आशंका जताई थी।
मामले की विवेचना के दौरान थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय ने घटना के गवाह चपरासी मैनेजर रामऔर प्रधान के चचेरे भाई सालिकपुर निवासी मनोज यादव से गहनता से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र यादव उर्फ पप्पू गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसका इलाज एक वर्ष से पीजीआई लखनऊ और एम्स दिल्ली में चल रहा था। बीमारी से प्रधान का स्वास्थ् गिर गया था और वह तनाव में रहता था।
सात मई की रात कालेज पहुंचते ही कमरे में जाकर उसने अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी जानकारी होने पर मनोज ने रायफल को मौके से हटा लिया था।
समाज में अपने परिवार की बदनामी के भय से गवाह मनोज ने पूरी बात पुलिस को नहीं बताई थी जिसके चलते मृतक के पिता लखिराम ने हत्या की तहरीर दे दी थी।
इस संबंध में गवाहों ने शपथपत्र देकर अपने बयान की पुष्टि की है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रायफल बरामद कर ली गई है। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500 का नकद पुरस्कार दिया है।