{"_id":"5fad58f68ebc3e67a03365b3","slug":"pradhan-representative-shot-in-ghazipur-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में प्रधान प्रतिनिधि को गोली मारी, मौत, दरवाजे पर बाइक खड़ी करते समय हमलावारों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में प्रधान प्रतिनिधि को गोली मारी, मौत, दरवाजे पर बाइक खड़ी करते समय हमलावारों ने दिया घटना को अंजाम
Thu, 12 Nov 2020 09:17 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 12 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
संतोष राम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के लहुरापुर गांव में सशस्त्र हमलावरों ने प्रधान प्रतिनिधि को गोलियों से भून डाला। वाकया उस समय हुआ जब मृतक बाइक से अपने दरवाजे पर पहुंचे थे। गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे वारदात को अंजाम दे नकाबपोश हत्यारे फरार हो गए। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है, लेकिन पुलिस अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि को गोली मारते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सरेआम वारदात को अंजाम देने से नाराज ग्रामीणों ने एक निजी इंटर कालेज के सामने चारपाई पर शव रखकर मरदह-जलालाबाद मार्ग को जाम कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही कासिमाबाद सीओ महिपाल पाठक तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने, हमलावरों की गिरफ्तारी तथा मुुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
लहुरापुर गांव की महिला प्रधान मंगीता देवी के पति एवं प्रधान प्रतिनिधि संतोष राम (42) बाइक से पनसेरवां चट्टी पर गए थे। वापस शाम साढ़े पांच बजे घर लौटे और दरवाजे पर बाइक खड़ी करने लगे। इसी बीच, पहले से घात लगाए हथियारबंद दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक प्रधान प्रतिनिधि को लक्ष्य कर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोली लगते ही संतोष राम की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण जबतक मौके पर पहुंचते, हत्यारे वारदात को अंजाम दे फरार हो गए। घटनास्थल पर लहूलुहान पड़े प्रधान प्रतिनिधि को ग्रामीणों की मदद से परिजन उपचार के लिए पंसेरवा चट्टी स्थित निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम के साथ बिरनो और दुल्लहपुर थाने की फोर्स भी पहुंच गई। कासिमाबाद सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही चिन्हित कर दबोच लिया जाएगा। लेकिन ग्रामीण अभी भी जाम लगाए हुए हैं।