फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power did not compromise the principles

सत्ता के लिए सिद्धांतों से नहीं किया समझौता

Fri, 17 Apr 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 17 Apr 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Power did not compromise the principles

महान समाजवादी नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 89वीं जयंती समता भवन पर शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि चंद्रशेखर जी ने सत्ता के खातिर अपने वसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। देश एवं समाज के लिए उनकी दृष्टि काफी दूरगामी थी। वे भारतीय राजनीति के फक्कड़ कबीर थे।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी का संसदीय व्यक्तित्व काफी विराट था। उन्होंने दोनों सदनों में रहते हुए संसदीय व्यक्तित्व की उत्कृष्टता साबित की। उनके सांसद व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता ईमानदारी और खरापन था। पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों में धर्मनिरपेक्षता, सर्वधर्म संभाव तथा समाजवादी चिंतन का असर दिखाई पड़ता था।
विज्ञापन



उनके मन में गरीब, उपेक्षित, शोषित और दलित वर्ग के लोगों के प्रति प्रेम की भावना थी। इस भावना से प्रेरित होकर उन्होंने देश के समाजवादी आंदोलन में भाग लिया। दयानंद यादव ने कहा कि वह साहस और सत्य के पर्याय थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर जी के चित्र श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, देवनाथ, संदीप, बालेश्वरनाथ वर्मा, गुलाम कादिर राईनी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, छोटेलाल यादव, रामधारी यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, रामअवतार शर्मा आदि थे। संचालन महासचिव सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भदौरा संवाददाता के अनुसार माध्यमिक स्मारक महाविद्यालय में पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी की जयंती मनाई गई। पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि स्व. चंद्रशेखर हमारे प्रेरणाश्रोत थे। इस मौके पर परवेज, अरविंद, मनीष सिंह, अनिल सिंह, संतोष सिंह, विकास सिंह आदि उपस्थित थे। उधर प्रखर एकेडमी, रामाधार सिंह बाल शिक्षा निकेतन, एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में जयंती कार्यक्रम में मदनमोहन शर्मा, डा. रविंद्रनाथ पांडेय, उपेंद्र सिंहआदि थे।

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार प्रभुनाराण सिंह महाविद्यालय में स्व. चंद्रशेखर जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रामाशीष सिंह, योगेश यादव, राजेश सिंह, बृजभान सिंह, सुभाष राम, अनिल सिंह, जगरनाथ चौहान, सुरेश सिंह, संजय प्रकाश, सुधीर पांडेय, दिनेश सिंह, मो. अशरफ आदि उपस्थित थे। उधर,पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर का जन्म दिवस शुक्रवार को प्रदेश महासचिव सीताराम पांडेय शेख जियाउद्दीन के आवास पर मनाया गया।


 इस मौके पर सीताराम पांडेय ने कहा कि चंद्रशेखर किसानों के मसीहा थे।  जिलाध्यक्ष रजी अहमद ने कहा कि प्रकृति की मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर रामविजय यादव, सुरेश सिंह, अजय उपाध्याय, ऋषिकांत ने विचार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed