{"_id":"62bf3c77714e5066ae7ab3ed","slug":"polythene-did-not-leave-hands-on-the-first-day-itself-ghazipur-news-vns661807475","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही हाथ से नहीं छूटी पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही हाथ से नहीं छूटी पॉलिथीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई से पॉलिथीन उपयोग पर लगाया गया प्रतिबंध पहले दिन बेअसर रहा। शहर के बाजार, ठेला, खोमचा से लेकर अन्य स्थानों पर पालिथिन में सामान बिकता रहा।
शहर के महुआबाग, मिश्रबाजार, नखास, लालदरवाजा, लंका के आस-पास दुकानों में पॉलिथीन का उपयोग निर्बाध रूप से शुक्रवार को भी जारी रहा। कई दुकानदार सरेआम लोगों को पॉलिथीन में सामान देते दिखे। ऐसे ही सड़कों पर लोग भी पॉलिथीन में सामान लेकर जाते दिखे।
नंदगंज संवददाता के अनुसार, आद्योगिक क्षेत्र नंदगंज या उसके आस-पास के दुकानदारों व व्यापारियों का कहना है कि सरकार दुकानों में रखे सिंगल यूज पॉलिथीन के स्टाक को समाप्त करने के लिए कम से कम तीन माह का समय दे। जिससे स्टॉक को समाप्त कर सके। दुकानदारों के साथ-साथ कंपनियों पर भी सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगाया जाए। सरकार द्वारा मानकों पर आधारित रिसाइकिलिंग यूज पॉलिथीन का उत्पादन किया जाए। जिससे उत्पादक और दुकानदार को नुकसान नहीं होगा और प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। दुकानदारों का कहना है कि पॉलिथीन की जगह कागज में सामान दिया जा रहा है। साथ ही कागज और रिसाइकिल बैग मंगाया गया है। जिसमें ग्राहकों को सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
00
आदर्श इंटर कालेज में प्लास्टिक मुक्त के लिए शपथ
गाजीपुर। नगर पालिका की ओर से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत शहर के महुआबाग स्थित आदर्श इंटर कालेज में कार्यक्रम हुआ। नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने जन जागरुकता अभियान एवं शपथ-ग्रहण किया। इस मौके पर डीपीएम पूजा दूबे (स्वच्छ भारत मिशन), डीस सन्त कुमार (स्वच्छ भारत मिशन), सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एहसान आलम, वाराणसी मंडल से आये हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुश्रवण सहायक राज नाथ चौधरी की उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नपा अध्यक्ष ने सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्ण रुप से न प्रयोग करने के लिए अनुरोध किया और जलकल प्रागंण में बर्तन बैंक की स्थापना कराई गई। इस मौके पर कहा गया कि शादियों में प्रयोग होने वाले थर्माकोल व प्लास्टिक के गिलास, कप, प्लेट आदि का प्रयोग न कर उसकी जगह पर स्टील/क्राकरी की बर्तनों का प्रयोग करें, ताकि कार्यक्रमों उपयोग किये जाने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक (थर्माकोल व प्लास्टिक के गिलास, कप, प्लेट) का उपयोग न हो और हम अपने जिला को प्लास्टिक मुक्त बना सकें।