फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Polling workers will get food and breakfast for Rs 180

मतदान कर्मियों को 180 रुपए में मिलेगा भोजन-नाश्ता

Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Polling workers will get food and breakfast for Rs 180
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोई भी मतदानकर्मी किसी पार्टी या किसी व्यक्ति के यहां नाश्ता या भोजन नहीं करेगा। इसके लिए परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोइयों का सहारा लिया जाएगा। मतदान कर्मियों को इसके लिए 180 रुपये का नकद भुगतान भी करना होगा। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए सातवें चरण यानी सात मार्च को वोट डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले यानी छह मार्च को मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। इस दौरान मतदान कर्मियों को छह मार्च को रात के भोजन में रोटी या पूड़ी, दाल, चावल, आलू, मटर, टमाटर की सब्जी और सलाद परोसा जाएगा। जबकि सात मार्च को सुबह के नाश्ते में आलू मटर की सब्जी, पूड़ी और चाय मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं छह मार्च को दोपहर के भोजन में आलू, मटर, टमाटर की सब्जी, दाल, चावल, रोटी और सलाद दिया जाएगा। जबकि इसी दिन मतदान कर्मियों को शाम को पांच बजे बिस्कुट और चाय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed