फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Polling will be held on June 12 in 59 villages of the block

ब्लाक के 59 गांवों में 12 जून को होगा मतदान

Thu, 03 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Polling will be held on June 12 in 59 villages of the block
मौधा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर उप चुनाव 12 जून को होगा और मतगणना 14 जून को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सैदपुर ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव न होने से 59 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका है। इसलिए पंचायत उप चुनाव के लिए छह जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार सात जून तक नाम वापस ले सकेंगे। 12 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा जबकि 14 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। बताया कि प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया ब्लॉक परिसर में ही होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed