फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   political

राजदेव सर्वसम्मति से कमेटी के सचिव बने

Tue, 02 Feb 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
political
करंडा। भाकपा (माले) लोकल कमेटी का सम्मेलन इटहरा गांव में सोमवार को हुआ। इसमें नौ सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से राजदेव को कमेटी का सचिव चुना गया। सम्मेलन में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव राजेश वनवासी ने कहा कि मोदी सरकार एयरपोर्ट, रेलवे के बाद अब खेती को भी पूंजीपतियों के हाथों नीलाम कर रही है। कांट्रैक्ट खेती से वह पूरी तरह से बाजार के हवाले हो जाएगी। खाद्यान्न सरकारी गोदामों में जाने के बजाए पूंजीपतियों के गोदामों में जाएगा। कहा कि संसद में पेश आम बजट देश की जनता और किसानों के साथ धोखा है। किसानों की आय दोगुना करने, एमएसपी पर अनाज खरीद की गारंटी समेत ग्रामीण क्षेत्रों, गरीबों के लिए आशा की किरण मनरेगा योजना के लिए कोई खास बजट का प्रावधान नहीं है। इस बजट में किसानों, खेती, गरीबों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सभी घोषणाएं पुरानी और गरीबों की आंखों में धूल झोंकने वाली है। सम्मेलन में सत्येंद्र कुमार, राजदेव, राजेश, संजय, किशन वनवासी, अनिल गोंड, विजयमल, रामविलास वनवासी, राजेश कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed