{"_id":"60c3a7a68ebc3e00d06832f4","slug":"poling-ghazipur-news-vns5943187155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त पड़ी सीटों के उपचुनाव का मतदान शनिवार को होगा। प्रधान पद की तीन, क्षेत्र पंचायत की चार के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य पद की 209 सीटों के लिए 52 हजार मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। शुक्रवार को कार्मिक मतदान सामग्री लेकर संबंधित मतदेय स्थलों पर पहुंच गए। जिले में कुल 87 मतदान केंद्र एवं 157 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उधर, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
जमानिया : तहसील अंतर्गत देवा बैरनपुर, सैदपुर के नेवादा चकिया तथा भांवरकोल के चक अहमद कला गांव में ग्राम प्रधान का उपचुनाव होना है। कासिमाबाद ब्लॉक के दरियापुर वार्ड 58, सैदपुर के गोपालपुर द्वितीय वार्ड 70, सादात के मजुई वार्ड 103 तथा मरदह के तिलाड़ी वार्ड 77 में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उपचुनाव होना है। इसी तरह विभिन्न ब्लाकों के कई गांवों में 209 वार्ड सदस्यों का भी चुनाव होना है। मुहम्मदाबाद : विकासखंड के छह ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 25 वार्डों में मतदान कराने के लिए ब्लाक कार्यालय से 11 पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हुई। 11 मतदेय स्थलों पर शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इस मौके पर आरओ सत्यप्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी सुशील सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट विरेंद्र सिंह मौजूद थे। मौधा : सैदपुर के खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि चकिया नेवादा गांव में ग्राम प्रधान और गोपालपुर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के साथ ही अमेहता, हसनपुर, रामपुर, भटौला और इटहां आदि गांवों के 14 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर भी मतदान होगा। सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो जाएगा। कासिमाबाद : ब्लाक के क्षेत्र पंचायत दरियापुर की रिक्त सीट के साथ 15 ग्राम पंचायतों के 43 वार्डों में सदस्य पद के लिए कुल 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 29 बूथों पर 116 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। रेवतीपुर : ग्राम पंचायत सदस्य की चार सीटों के लिए कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। मरदह: ब्लाक के त्रिलाड़ी तृतीय क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 77 के लिए होने वाले चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में है।