फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police ran two days, she did not

दो िदन दौड़ी पुलिस, हाथ आया कुछ नहीं

Tue, 17 Mar 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police ran two days, she did not
शराब कारोबारियों की कंपनी के मैनेजर मनोज सिंह की हत्या व 28 लाख लूट के मामले में बाइकर्स लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दो दिन से हांफ रही है। लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि कई लोगों के पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। इसे लेकर पुलिस ही नहीं बल्कि महकमे के आला अधिकारियों की भी नींद उड़ गई है।
विज्ञापन


घटना के बाद से बाइकर्स लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव की ओर से खास योजना तैयार की गई। उनकी ओर से हाल में हुई लूट की घटनाओं में पकड़े गए आरोपियों तथा उनके गिरोह के फरार सदस्यों के बारे में चिट्ठा तैयार कराया गया। इसके साथ ही जिले में बिहार और अन्य समीपवर्ती जिलों के कौन-कौन लुटेरे और शूटर सक्रिय रहे हैं, इसके बारे में क्राइम ब्रांच के साथ ही जिले में लंबे समय से तैनात दारोगाओं से भी जानकारी ली गई। साथ ही पुलिस टीम के साथ ही क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम को घटना के वक्त उक्त क्षेत्र में चले मोबाइल नंबरों को ट्रैस करते हुए सीडीआर बनाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

साथ ही कई संदिग्धों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाने की बात कही। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें रात भर शहर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी करती रही। लेकिन पुलिस को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। घटना की प्रगति के बारे में एसपी सहित पुलिस के  आलाधिकारियों ने जब पुलिस टीमों के साथ ही क्राइम ब्रांच से पूछताछ की तो सभी निरुत्तर हो गए। उनका कहना था कि कुछ क्लू नहीं मिल पा रहा है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोग कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनसे पूछताछ की जा रही है, वह भी कोई सटीक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। फिर भी लुटेरों तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना था कि अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed