{"_id":"62ab710e1bce2971410ae6c8","slug":"police-on-the-streets-warned-the-law-breakers-ghazipur-news-vns659269333","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सड़कों पर, कानून तोड़ने वालों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सड़कों पर, कानून तोड़ने वालों को दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद का जिला और पुलिस प्रशासन इन दिनों हाई अलर्ट मोड पर है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रूट मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने का संदेश भी दिया। नगर क्षेत्र में एडीएम एके सिंह और एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भ्रमण कर लोगों को शांतिपूर्ण महौल बनाए रखने की अपील की।
जुमे की नमाज और अग्निपथ सेना भर्ती नीति का गैर प्रांतों में विरोध प्रदर्शन देख पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो चुकी है। इसके लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की जहां तैनाती की गई है। वहीं थानावार टीम गठित कर निगरानी की जा रही है। इसके अलावा रूट मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। करंडा संवाददाता के अनुसार पुलिस प्रशासन की टीम शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील करने साथ बाजारों में रूटमार्च कर कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटने का संदेश भी दिया।
करंडा थानाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़सरा चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला, रामपुरमाझा और खिजिरपुर चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मेदनीपुर, बड़सरा, धरम्मरपुर आदि बाजारों में रूटमार्च किया तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह के नेतृत्व में निकला रूटमार्च मनिया, मिर्जाबाद, भांवरकोल, पतालगंगा, महेशपुर ,मच्छटी, फखनपुरा, कबीरपुर होते कुंडेसर तक पहुंचा। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा कोतवाली परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में जखनिया एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने शांति व्यवस्था बनाने रखने की अपील के साथ सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने के लिए कहा। बैठक के साथ क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा गौरव सिंह और प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जखनिया बाजार से रूट मार्च किया।