फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   police

जलप्रवाह करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 12 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
police
जमानिया। जिले के अन्य थाना क्षेत्र के गंगा घाटों के किनारे शव मिलने से सतर्क कोतवाली पुलिस ने नगर के घाट एवं आसपास के इलाकों में शव का जल प्रवाह न करने की अपील की। चेताया कि अगर जल प्रवाह किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता ने पुलिस कर्मियों के साथ जीप में लाउड स्पीकर लगाकर नगर के गंगा घाट सहित शवदाह स्थल एवं आसपास के इलाकों में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई जल प्रवाह करने के लिए जिद करता है या जबरदस्ती करता है तो तत्काल कोतवाली में इसकी सूचना दें। उन्होंने घाट पर दाह संस्कार करने वालों को हिदायत दिया कि जल प्रवाह किसी भी कीमत पर न करें। ऐसा करने से शव बहकर इधर-उधर लग जा रहे हैं, जिससे महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। कहा कि इस महामारी में सभी का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed