फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police failed to promptly Talebandi

पुलिस मुस्तैदी से तालेबंदी की कोशिश नाकाम

Sat, 04 Apr 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला Updated Sat, 04 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police failed to promptly Talebandi

 भाकपा माले एवं खेत मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न मुद्दों को लेकर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना रामलीला मैदान में शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। दोपहर में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित कार्यालयों में तालेबंदी करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया जिससे वह रणनीति में कामयाब नहीं हो सके। 

विज्ञापन



अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले एवं खेत मजदूर सभा की ओर से पिछले चार दिनों से धरना दिया जा रहा है। शनिवार को पांचवें दिन भी उनका धरना जारी रहा। मांगें पूरी नहीं होने पर दोपहर में कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। लामबंद होकर कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित सरकारी कार्यालयों में तालेबंदी करने के लिए रवाना हुए । लेकिन भारी तादात में मौजूद पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान काफी देर तक पुलिस से उनकी जिच भी हुई। बाद में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि सपा सरकार में थाना और तहसील के अधिकारी मंत्री और माफियाओं के हिसाब से काम कर रहे हैं, इसलिए तहसील से लेकर थानों तक गरीबों को फरियाद नहीं सुनी जा रही है। गरीबों पर हमले तक की रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना और तहसील दिवस में दिए जा रहे प्रार्थनापत्र रद्दी की टोकरी में डाल दिए जा रहे हैं। इसलिए अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



माले कार्यकर्ताओं से बदसलूकी करने वाले सामंती ताकतों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। चेतावनी दिया कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो पार्टी की ओर से मार्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कसेरा मार्ग पर नाली का निर्माण कराया जाएगा। विजय बहादुर सिंह ने कहा कि गरीबों का उत्पीड़न किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। कमलाकर राम ने कहा कि प्रशासन ने आवासीय पट्टा देने का आश्वासन दिया। टीम गठित कर खाद्य सुरक्षा की सूची घर-घर सर्वे कर बनाई जाएगी। इसमें हीलाहवाली हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पेंशन का लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन करने की मांग की। इस अवसर पर गोरख राजभर, सदानंद, प्रमोद बिंद, मुराली बनवासी, रामदुलार बिंद, कौशल्या, रमाशंकर राजभर, रामप्रवेश, मालती, विनोद, तेजबहादुर, विरेंद्र गौतम आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन राजेंद्र बिंंद ने किया।

पार्टी की प्रमुख मांगें
 हर गरीब को आवासीय पट्टा जारी करें 
 खाद्य सुरक्षा की सूची गांव-गांव सार्वजनिक किया जाए
चकिया कालनपुर में लोहिया आवास की दूसरी किश्त जारी करें 
 पात्र व्यक्तियों को मिले आवास
 समाजवादी पेंशन की सूची की जांच कराकर अपात्रों को बाहर करते हुए पात्र व्यक्तियों को सूची में शामिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed