{"_id":"28021b61dbb87f502b3e281075766844","slug":"police-entered-the-college-campus-students-planted-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज परिसर में घुसी पुलिस, छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज परिसर में घुसी पुलिस, छात्रों ने लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज परिसर में पहुंच कर छात्रसंघ चुनाव का प्रचार बंद कराने की कार्रवाई से खफा छात्रों ने शुक्रवार को पीजी चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके चलते 12 से 12:30 बजे तक गाजीपुर-करंडा मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
मौके पर पहुंचे सदर सीओ कमल किशोर ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। करीब आधा घंटा तक जाम चलने की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पीजी कालेज परिसर में शुक्रवार की दोपहर कुछ छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव का प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान दिन में करीब 12 बजे वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए दर्जनों छात्र कालेज परिसर से
विज्ञापन
बाहर आए और कालेज चौराहे पर गाजीपुर-करंडा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम कर रहे छात्र पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। छात्रों का आरोप था कि छात्र शांतिपूर्ण ढंग से परिसर में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी
दौरान कुछ पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इसका विरोध करने पर पुलिस ने डंडा पटकते हुए छात्रों से तीखी झड़प की।
उधर, जाम की जानकारी होते ही सदर सीओ कमलकिशोर मौके पर पहुंचे। छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाया। आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इस मौके पर छात्रसंघ
अध्यक्ष नितिल यादव, अमरजीत यादव, अखिलेश, विपिन कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, प्रतीक पांडेय सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।