फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police Encounter in Ghazipur Two vicious miscreants arrested one shot in leg

Ghazipur: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Mon, 14 Aug 2023 12:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 12:08 PM IST
सार

गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार रात हाटा रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को धर-दबोचा। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Police Encounter in Ghazipur Two vicious miscreants arrested one shot in  leg
गाजीपुर में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार रात हाटा रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को धर-दबोचा। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बदमाशों के पास से एक तमंचा, तीन खोखा और एक कारतूस के साथ ही चोरी के 48 हजार रुपये और एक बाइक भी बरामद हुआ।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद पुलिस बरेजी पुलिया के पास देर शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध तेजी से आते से हॉर्न बजाते हुए आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइकसवार नहीं रुके। बाइक पर बैठे एक संदिग्ध ने पुलिस टीम को गाली देते हुए फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए पीछा किया। इधर, हाटा रेलवे क्रासिंग के पास एसओजी टीम और मुहम्मदाबाद पुलिस ने घेराबंदी करके जवाबी फायरिंग की। इस दौरान शातिर बदमाश मरदह थाना के धरिहा गांव निवासी गोपाल सिंह के पैर में गोली लगी और वह बाइक सहित गिर पड़ा। साथ ही पुलिस ने दूसरे शातिर बदमाश मऊ कोतवाली के औरंगाबाद गांव निवासी समसुद्दीन को धर-दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि रघुवरगंज में किराये के मकान में रहते थे और ग्रुप बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। बीते आठ अगस्त को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास देसी शराब ठेका के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी की थी। 27 जुलाई की रात कात्यायनी माता मंदिर करमचंदपुर से 25 हजार रुपये और आभूषण के अलावा बीते आठ अगस्त को मरदह थाना क्षेत्र में भी गैस डिलीवरी वैन से  लूट का प्रयास किया था। घायल शातिर बदमाश गोपाल सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed