फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police caught trucks loaded with sand

पुलिस ने बालू लदे ट्रकों को पकड़ा

Sat, 23 May 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Police caught trucks loaded with sand
सेवराई। रोक के बावजूद बिहार से यूपी में धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे बालू लदे ओवरलोड ट्रकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेवराई चौकी इंचार्ज ओंकार तिवारी ने शनिवार को ओवरलोड बालू लदे करीब डेढ़ दर्जन ट्रकों को चौकी पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चौथे चरण के शुरू होने के दौरान से ही बिहार से ओवरलोड ट्रकों का संचालन जारी था। इसमें 43 ट्रकों के जारी पास पर सैकड़ों ट्रक रोजाना दिन-रात फर्राटा भर रहे थे। चौकी इंचार्ज ओंकार तिवारी ने बिहार से जिले में प्रवेश करने पर करीब डेढ़ दर्जन ओवरलोड बालू लदी ट्रकों को चौकी पर जांच के लिए खड़ा कराया। पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रक मालिक परेशान हैं। ट्रक चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुकामी पुलिस को हम प्रति ट्रक पैसे देकर गुजरते हैं। इस संबंध में जब एआरटीओ राम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई भी कारवाई हमारे द्वारा नहीं की गई है और न ही इस संबंध में कोई जानकारी है। जब क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed