फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police Bharti Exam 2024 many accused arrested for spreading rumor of paper leak in ghazipur

Police Bharti: पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन, आठ आरोपी अरेस्ट

Sun, 18 Feb 2024 12:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 18 Feb 2024 12:27 PM IST
सार

पुलिस आरक्षी परीक्षा में पेपर लीक की अफवाह फैलाने वाले आठ आरोपियों को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो एंड्राइड मोबाइल और पूर्व की वर्क प्रश्नोत्तरी भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Police Bharti Exam 2024 many accused arrested for spreading rumor of paper leak in ghazipur
पुलिस के गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आरक्षी परीक्षा में पेपर लीक का अफवाह फैलाकर परीक्षा को प्रभावित करने के प्रयास के आरोप में आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों को दो एंड्राइड मोबाइल और पूर्व की वर्क प्रश्नोत्तरी के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक सैदपुर थाने के उप निरीक्षक भानू प्रताप सिंह मय हमराह के साथ आदर्श इंटर कॉलेज सियावां में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा शांति व्यवस्था ड्यूटी पर शनिवार की शाम तैनात थे। इसी दौरान करीब 6.55 बजे पुलिस ने भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मोलनापुर तालगांव निवासी गोलू यादव, इसी थाना क्षेत्र के बोझवा जोटना निवासी रिवनीश, बोझवा जोटना निवासी अमन यादव, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के शैलेन्द्र यादव और आजमगढ़ जिले के तरवां थाना इलाके के उचौवा गांव निवासी सत्यम को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों को दो एंड्राइड मोबाइल, 28 वर्क प्रश्नोत्तरी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसी तरह समता पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सादात में चल रही परीक्षा को प्रभावित करने की नियत से पेपर आउट होने की अफवाह फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सादात थाना क्षेत्र के  मरदापुर गांव निवासी रामचन्द्र सिंह यादव, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अभिषेक कुमार सिंह और सादात कस्बा के वार्ड नंबर नौ निवासी अभिनीत मोदनवाल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाम 5.25 बजे समता पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सादात के पास से गिरफ्तार करते हुए उनके मोबाइल से अफवाह फैलाने के लिए प्रयोग किए गए पुराने प्रश्नपत्र को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed